Sidhu Moosewala की मां के प्रेग्नेंट होने की खबरों के बीच आया पिता का बयान, फैंस को दिया हैरान करने वाला जवाब
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन को दो साल बीत गए हैं। लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उनकी मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। इस जानकारी ने सिद्धू के फैंस का दिल खुश कर दिया था। प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सिद्धू मूसेवाला के पिता का एक बयान सामने आया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के पेरेंट्स को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि उनके घर एक नन्हे मेहमान का जन्म होने वाला है। सिद्धू मूसेवाला के निधन के करीब दो साल बाद उनकी मां प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की जानकारी भी सामने आई थी। इस बीच सिद्धू मूसेवाला के पिता का एक बयान सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।
prime article banner
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच आया पिता का बयान
सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी। उनके निधन के बाद परिवार में वह खुशियां ही चली गई थीं, जो उनके होने से थी। सिद्धू मूसेवाला परिवार के इकलौते चिराग थे। उनके निधन के दो साल बाद कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि मां चरण कौर 58 की उम्र में फिर से मां बनने वाली हैं। इस न्यूज ने फैंस का दिल खुश कर दिया था, जिनका ये मानना था कि लड़का या लड़की के रूप में सिद्धू वापस आ सकते हैं।
चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू द्वारा कन्फर्म करने की बात सामने आई थी। ये भी जानकारी सामने आई थी कि उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब इन खबरों के बीच पिता बलकौर सिंह ने एक पोस्ट किया है, जिसने फैंस को हैरान और कन्फ्यूज कर दिया है।
No comments:
Post a Comment